{"_id":"596125804f1c1b02398b471f","slug":"41499538816-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्षों से लंबित मिली सर्विस बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस वर्षों से लंबित मिली सर्विस बुक
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों के निरीक्षण में मिलीं खामियां
सीतापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने शनिवार को शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व हिंदू कन्या पाठशाला का मुआयना किया। इस दौरान कॉलेज में गंदगी मिली। छात्राओं की उपस्थिति भी कम थी। सर्विस बुक लंबित मिली। इस पर प्रधानाचार्या को फटकार लगाई। एक बाबू का वेतन रोक दिया। डीआईओएस के हिंदू कन्या पाठशाला के मुआयने में कॉलेज में चारों तरफ गंदगी मिली। क्लास रूम में सीटों पर धूल मिट्टी जमा हुई थी। क्लास से टीचर भी गायब दिखीं। यहां पर टाइमटेबल भी नहीं मिला। जिस पर प्रधानाचार्या को फटकार लगाई। सर्विस बुक वर्षों से लंबित मिली। जिस पर लिपिक राजेश्वरी का वेतन रोक दिया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गंदगी के अलावा तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। न तो यहां पर टाइमटेबल मिला, न ही उसके अनुसार पढ़ाई होती मिली। डीआईओएस दोनों प्रधानाचार्यों को चेतावनी जारी की है। तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।