फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   40 thousand poor people will give house

40 हजार गरीबों को मिलेगी छत

Mon, 18 Jul 2016 11:36 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 18 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
40 thousand poor people will give house
- फोटो : अमरउजाला
बेघर व गरीबों के लिए खुशखबरी है। चालू वित्तीय वर्ष में इन्हें आवास की सुविधा मुहैया होगी। इसके लिए सीतापुर को 40 हजार आवास का लक्ष्य मिला है। प्रशासन ने लक्ष्य के सापेक्ष गरीबों का चयन कर उन्हें आवास देने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदिरा आवास योजना की जगह प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। इस योजना में मोदी सरकार ने तीन वर्ष में देश के पांच करोड़ बेघर व कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को आवास सुविधा देना तय किया है।
विज्ञापन


योजना में लाभार्थियों को आवास बनाने को एक लाख बीस हजार का अनुदान मुहैया कराया जाएगा। वर्ष 2011 में हुई सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना के आधार के आंकड़ों पर यह घर मुहैया कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में जनगणना के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सीतापुर के 19 विकासखंडों में करीब 1 लाख 66 हजार 226 ग्रामीण ऐसे हैं, जिनके पास या तो मकान नही हैं या वह कच्चे घरों में रह रहे हैं। चालू बजट साल में जिले को करीब 40 हजार आवास लाभार्थियों को दिए जाएंगे।

आवास निर्माण के लिए लाभार्थी को 1 लाख 20 हजार रुपये दो समान किश्तो में दिए जाएंगे। शौचालय के लिए अलग से 12 हजार मिलेंगे। इसके अलावा भवन निर्माण के लिए लाभार्थी को 90 मानव दिवस की मनरेगा मजदूरी भी दी जाएगी।


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर संचालित की जाएगी। इस योजना में केन्द्र सरकार 60 व राज्य सरकार 40 प्रतिशत बजट लगाएगी। इंदिरा आवास योजना में अभी तक यह आंकड़ा 80 व 20 का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed