फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   40 thousand fined

मिलावटखोर व्यापारियों पर 40 हजार का जुर्माना

Wed, 28 Sep 2016 11:36 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 28 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
40 thousand fined
नमूने लिए - फोटो : amarujala

खाद्य पदार्थों में मिलावट करना दो व्यापारियों को महंगा पड़ गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में रस्क व आइस कैंडी के नमूने अधोमानक मिले थे। जिस पर अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर कराया था।

विज्ञापन


कोर्ट ने दोनों व्यापारियों पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। वहीं तीन व्यापारियों पर बिना पंजीकरण के कारोबार करने व हिदायत के बावजूद पंजीकरण न कराने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दिसंबर 2014 में महोली के उरदौली स्थित रामकृष्ण वर्मा के यहां छापा मार रस्क का नमूना भरा। जांच में नमूना अधोमानक मिला। पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन था। पैकेट पर नेट वेट, बैच नंबर व पैकिंग नंबर व पंजीकरण नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार मिश्रिख में स्टेशन रोड़ के निकट वेदकांत गुप्ता की दुकान से आइस कैंडी का मई 2012 में नमूना भरा गया था। जांच में यह अधोमानक मिला। इसमें स्टार्च की मिलावट मिली। जबकि स्टार्च नहीं होना चाहिए।

इन मामलों को अपर जिलाधिकारी न्यायालय/न्याय निर्णायक अधिकारी के वाद दायर कराया गया था। जिस पर न्यायालय ने दोनों मामलों में व्यापारियों पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षाधिकारी करूणा शंकर कामले ने दिसंबर 2014 जहांगीराबाद में बड़ा चौराहा सब्जी मंडी में शकील अहमद के यहां छापा मारा।

यह फल का कारोबार करते थे, लेकिन पंजीकरण नहीं था। नोटिस जारी किया गया लेकिन समय सीमा निकल जाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया। इसी प्रकार महमूदाबाद के पैतेंपुर में किराना व्यापारी युसूफ अपना टर्नओवर चार से पांच लाख बताते हैं, लेकिन पंजीकरण नहीं मिला।


रेउसा इलाके में फल व सब्जी के व्यापारी जमाल अहमद ने भी हिदायत के बावजूद पंजीकरण नहीं कराया। जिस पर इन तीनों मामलों में खाद्य सुरक्षाधिकारी करूणा शंकर कामले ने न्यायालय में वाद दायर कराया था। न्यायालय ने व्यापारियों के खिलाफ दस-दस हजार का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed