फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   39 black spot will be indicated

39 ब्लैक स्पाट पर लगेंगे संकेतक

Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
39 black spot will be indicated
सीतापुर। जिले में एक नहीं बल्कि 39 स्थान ऐसे हैं, जो केवल मौत के लिए जाने जाते हैं। इन रास्तों पर हादसा होने पर अधिकतम मामलों मौत ही मिलती है। इसका सर्वे करने के बाद एआरटीओ, परिवहन व पीडल्ब्यूडी ने इन्हें ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र) के रूप में चिह्नित किया है।
विज्ञापन

डीएम ने अब इन स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए हफ्तेभर में संकेतक लगाने के निर्देश दिए हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अफसरों ने सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 16 सितंबर से 22 सितंबर तक अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश तिवारी ने चिह्नित 39 ब्लैक स्पॉट पर एक सप्ताह के अंदर हॉस्पिटल, एंबुलेंस, निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर 108 के लिए इस प्रकार की योजना बनाई जाए कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को ‘गोल्डेन ऑवर’ में नजदीक के सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों ले जाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी एलआर कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन उदित नारायण पांडेय, सीएमओ डॉ. आरके नैय्यर, डीपीआरओ नरेन्द्र शर्मा, डीडीओ रमेश पांडेय, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग के अभियंता मौजूद रहे।
बाइक सवार विद्यार्थी बिना हेलमेट कॉलेज में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
डीएम ने प्रत्येक विद्यालय में दो पहिया वाहन से आने वाले विद्यार्थियों को बिना हेलमेट प्रवेश निषेध करने को कहा है। प्रत्येक विद्यालय में ‘विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति’ की बैठक जुलाई, अक्तूबर, जनवरी, अप्रैल में कराने, आवारा पशुओं को सड़क पर घूमने से रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ऑटो, टैम्पो, टैक्सी एवं अन्य वाहनों की पार्किंग/हाल्टिंग के लिए स्थान चिह्नित करने निर्देश दिए।
नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, आज से चेकिंग अभियान शुरू
शहर में शुक्रवार से वृहद स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर गुरुवार को यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के अफसरों ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया।
लालबाग चौराहे पर पुलिस को देख बाइक चालकों में हड़कंप मच गया। एक बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया तो यातायात कर्मी द्वारा दौड़कर उसे पकड़ते हुए रोका गया। इसके बाद नियमों की अनदेखी से होने वाले नुकसान बताए फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया।
टीएसआई विनय सिंह ने बताया एसपी के निर्देश पर शुक्रवार से वृहद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
17 घंटे में एक जिंदगी पर लग रहा ब्रेक
सीतापुर। सड़क हादसों में होने वाली मौतों का आंकड़ा बेहद भयावह होता जा रहा है। वर्ष 2018 में यह आंकड़ा 24 घंटे के अंतराल पर एक मौत का था, जबकि इस साल के आठ महीनों में 17 घंटे के अंतराल पर एक मौत का है। जख्मी होने वालों की तादात इससे डेढ़ गुना अधिक है।
इन हादसों में ज्यादातर जान गंवाने वाले बाइक सवार हैं। ये हालात तब हैं, जब एमवी एक्ट पहले से ज्यादा सख्त हो गया है। चेकिंग अभियान भी बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। कार्रवाई व जुर्माने के डर से नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा के साथ अपनों की फिक्र करते हुए जागरूक नागरिक बनकर वाहन चलाएं तो यकीनन हालात बदले जा सकते हैं।

परिवहन विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में 618 दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 391 लोग घायल हुए और 366 लोगों ने जान गंवा दी। 2019 में जनवरी से अब तक 560 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 338 लोगों की मौत और 354 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed