{"_id":"6202bb1d7aa38e3dcc28c315","slug":"37-people-found-infected-sitapur-news-lko616987898","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। मंगलवार को 37 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 395 हो गई है।
जनवरी में कोरोना की बढ़ी रफ्तार अब थम रही है। फरवरी में कोरोना का संक्रमण कम होता जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 37 लोग कोरोना से संक्रमित मिले है। यह मरीज शहर से लेकर खैराबाद, बिसवां व अन्य जगहों पर मिले है। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 395 हो गई है। अब संक्रमण कम होने से कोविड जांच की गति कम हो गई है। जिले में इस समय करीब दो हजार जांचें हो रही है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि 26 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती हैं। 367 मरीज होम आइसोलेट हैं। दो मरीजों की प्रक्रिया जारी है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले में कोरोना अब नियंत्रण स्थिति में पहुंच रहा है। फिर भी सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहे। टीकाकरण अवश्य करवाएं। दो गज की दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाएं।