फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   36 thousand students did not get the benefit of DBT

Sitapur News: 36 हजार नौनिहालों की लटकी धनराशि

Fri, 16 Dec 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
36 thousand students did not get the benefit of DBT
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 36 हजार नौनिहाल को डीबीटी का लाभ नहीं मिल सका है। इसकी वजह से वह स्वेटर, जूता मोजा व अन्य सामग्री नहीं खरीद पा रहे हैं। इनको लाभ न मिलने की पीछे सबसे बड़ी लापरवाही बैंकों व अभिभावकों की उजागर हो रही है। बैंक से खाते सीडेड न होने के चलते इनका प्रक्रिया बाधित हो रही है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढने वाले नौनिहालों को डीबीटी स्कीम के तहत 1200 रुपये दिए जाते है। इससे नौनिहाल जूता मोजा, स्वेटर, यूनीफॉर्म सहित स्कूल बैग व स्टेशनरी खरीदते हैं। जिले में करीब 5.50 लाख नौनिहाल परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। इन नौनिहालों के अभिभावकों के खातों में सीधे रकम भेजी जा रही है लेकिन इस समय करीब 36 हजार ऐसे नौनिहाल हैं, जिनको लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

कारण यह है इन अभिभावकों के खाते बैंक से सीडेड नहीं हो सके हैं। इसके अलावा तमाम ऐसे नौनिहाल हैं जिनका आधार कार्ड नहीं बन सका है। अभिभावक उदित ने बताया बैंक में कई बार जा चुके हैं लेकिन बैंक कर्मी आधार कार्ड से खाता लिंक करने में रोजाना टहला रहे है। बैंकों अफसरों की लापरवाही के चलते मामला लटका हुआ है। वहीं अभिभावक भी लापरवाही बरत रहे है। इससे नौनिहालों को लाभ मिलना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। इससे इस सर्दी में बिना स्कूली ड्रेस पहने ही विद्यालय आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed