{"_id":"1a5a3caf9f8eaade18bc4ecf2bade909","slug":"35-lakh-hindus-in-sitapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 45 लाख आबादी में से 35 लाख हिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 45 लाख आबादी में से 35 लाख हिंदू
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की आबादी में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी हिंदुओं की है। दूसरे पायदान पर मुस्लिम व तीसरे पर सिख हैं। इसके अलावा चौथे पर ईसाई, पांचवे पर बौद्ध और छठे स्थान पर जैन समाज की आबादी है। केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को धर्म के आधार पर जारी जनगणना रिपोर्ट में जिले में 35 लाख से अधिक हिंदू हैं। जबकि जिले की आबादी करीब 45 लाख के आसपास है।
विज्ञापन
धर्म के आधार पर जनगणना रिपोर्ट के जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2001 से 2011 के बीच जिले की 44,83,992 आबादी में से 35,55,450 हिंदू हैं। यहां मुस्लिमों की तादाद 8,93,725 है। सिखों की हिस्सेदारी 11,611 जबकि ईसाईयों की 6579 है। इसके अलावा बौद्ध 2663 और जैन 1410 हैं। यदि हम जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो शहर की कुल 5,30,784 आबादी है।
विज्ञापन
इसमें 2,88,833 हिंदू हैं। जबकि 2,36,347 मुस्लिम हैं। सिख 1556, ईसाई 1425, बौद्घ 238 और जैन 1084 हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 39,53,208 आबादी में से 32,66,617 हिंदू हैं। मुस्लिम 6,57,378 और सिख 10,055 हैं। इसके अलावा ईसाई 5154, बौद्घ 2425 तथा जैन 326 हैं।
विज्ञापन