फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   34 employees absent from training

Sitapur News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 34 कर्मचारी

Fri, 28 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
34 employees absent from training
सीतापुर। मतदान कार्मिकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत गुरुवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान में हुई। इसमें 280 पोलिंग पार्टियों को दो पाली में मतदान कराने के गुर मास्टर ट्रेनरों ने सिखाए। इस दौरान 34 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन्हें 29 अप्रैल को प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए है। अन्यथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ अक्षत वर्मा ने प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निकायों के अध्यक्ष और सभासद पदों के चुनाव के लिए 542 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इसके लिए 602 पोलिंग पार्टियां में 2406 कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। गुरुवार को प्रथम पाली में 140 पोलिंग व दूसरी पाली में 140 पोलिंग पार्टियों को मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया। जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि पांच पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारी प्रथम, 26 मतदान अधिकारी द्वितीय और एक मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed