{"_id":"68f2911c68a1f3375f0ca654","slug":"338-women-received-a-grant-of-rs-733-crore-sitapur-news-c-102-1-slko1052-142568-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 338 महिलाओं को मिला 7.33 करोड़ का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 338 महिलाओं को मिला 7.33 करोड़ का अनुदान
Sat, 18 Oct 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के जीआईसी मैदान पर आयोजित स्वदेशी मेले में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए एक मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद डीएम और सीडीओ ने 338 महिलाओं को वित्तीय स्वावलंबन के तहत 7 करोड़ 33 लाख रुपये की अनुदान राशि के चेक उपलब्ध कराए। ताकि वह अपना खुद का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके। इसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी शामिल हुए।
डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि सीएम के निर्देशों के क्रम में स्वदेशी मेले के साथ ही मिशन शक्ति के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। स्वस्थ नारी, सशक्त नारी के उद्देश्य को पूरा करने के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया ताकि महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा मिल सके।
उन्होंने महिला लाभार्थियों से कहा कि दिए गए ऋण की राशि का सदुपयोग अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में करें ताकि जीवन यापन के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने बताया कि समूहों के उत्पाद बिक्री के लिए प्रत्येक तहसील में लगवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद सीडीओ ने कहा कि व्यापार की शुरूआत करेंगीं तो बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, उनसे बिल्कुल भी डरना नही है, उन परेशानियों का डटकर सामना करना होगा। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, जिला कौशल विकास मिशन, आरसेटी, सीएम युवा के लाभार्थियों को ऋण की प्रतीकात्मक चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
।