फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   32 withdraw form, out of Congress race in Hargaon

Sitapur News: 32 ने वापस लिया पर्चा, हरगांव में कांग्रेस रेस से बाहर

Fri, 21 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
32 withdraw form, out of Congress race in Hargaon
सीतापुर। नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 127 पर्चों में से 32 उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। नगर पंचायत हरगांव से कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस लिया है। 10 निकायों से 31 निर्दलीयों ने पर्चा वापस लिया। तंबौर नगर पंचायत से किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है। नाम वापसी के साथ ही तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष के 11 पदों के लिए 95 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


जिले के 11 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 131 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जांच में चार नामांकन पत्र खारिज हो गए थे। शेष 127 नामांकन पत्रों में 32 पर्चे गुरुवार को वापस लिए गए। नगर पंचायत हरगांव से कांग्रेस उम्मीदवार अनीता अवस्थी ने अपना नाम वापस ले लिया। निर्दलीय मैदान में उतरे नजीर अहमद और रीता रानी मिश्रा ने पर्चा वापस लिया। सीतापुर नगर पालिका से निर्दलीय बबिता गुप्ता ने नाम वापस लिया।
विज्ञापन


नगर पालिका खैराबाद से निर्दलीय कहकशां और रूबी गुप्ता ने नाम वापस लिया। नगर पालिका लहरपुर से सलाहुद्दी गौरी ने नामांकन वापस लिया। नगर पंचायत तंबौर से किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा वापस नहीं लिया। महमूदाबाद नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश चंद्र वर्मा, प्राची पटेल, शिल्पी गुप्ता, आमिर अरफात, नदीम अहमद ने नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत पैंतेपुर से अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार शाइमा इफतवार, तसलीम कौशर, गुलतशीन फातिमा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। सिधौली नगर पंचायत से अपने पति व भाजपा प्रत्याशी गंगाराम राजपूत के समर्थन में निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष मीना राजपूत ने निर्दलीय नामांकन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व. उमाशंकर मिश्र की पत्नी गीता मिश्रा के समर्थन में अनिल मिश्र ने अपना निर्दलीय नामांकन, मन्नू लाल तिवारी व विमला भार्गव ने भी अपना निर्दलीय नामांकन पत्र वापस ले लिया।

महोली नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार थे। जिसमें गुरुवार को रेशमी देवी ने नामांकन वापस ले लिया है। नगर पालिका मिश्रिख से निर्दलीय रामदेवी, शन्नो देवी और सीमा भार्गव ने पर्चा वापस लिया है। बिसवां नगर पालिका से सर्वाधिक नौ निर्दलीय उम्मीदवारों क्रमश: मो. अब्दुल जावेद खां, मो. कय्यूम, चंद्र कुमार, फारूक, राज किशोर यादव, राज कुमार जैन, रीनू देवी, मो. शब्बीर खां, सुमन मौर्या ने नामांकन वापस लिया है।


बिसवां नगर पालिका में सर्वाधिक 16 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव
निकायों के अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। बिसवां नगर पालिका से सर्वाधिक 16 उम्मीदवार और नगर पंचायत पैंतेपुर से सबसे कम तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सीतापुर से 13, लहरपुर से आठ, खैराबाद से पांच, महमूदाबाद से 12, मिश्रिख से पांच, तंबौर से 13, सिधौली से नौ, महोली से सात, हरगांव से चार उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।


सभासद पद के 101 पर्च लिए गए वापस
11 निकायों के 228 सभासद पदों के लिए 1192 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच में 17 नामांकन निरस्त किए गए। जबकि 101 नामांकन पत्र वापस ले लिए गए हैं। सभासद पदों के लिए 1074 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed