{"_id":"5c6af706bdec2208b0010339","slug":"31550513926-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाला शोहदा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाला शोहदा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विभाग का अफसर बताकर पीड़िता को धमकाता था आरोपी
सीतापुर/औरंगाबाद। संदना पुलिस ने एक लड़की के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाले को दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी खुद को गन्ना विभाग का अफसर बताकर पीड़िता को धमका भी रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक लड़की के व्हाट्सएप पर शोहदा अश्लील मैसेज भेजता था। लड़की के विरोध करने पर वह खुद को गन्ना विभाग का अफसर बताकर रौब गालिब कर धमकाता भी था। पीड़िता को जब शोहदा हद से ज्यादा परेशान करने लगा तो उसने परिवारीजनों को इस बात की जानकारी दी।
इसके बाद 14 फरवरी को मामले की सूचना संदना पुलिस को दी गई। संदना पुलिस ने अश्लीलता करने, यौन उत्पीड़न व अपमानित करने के लिए धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की। आरोपी के व्हाट्सएप नंबर के जरिए पुलिस को उसका सुराग मिल गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को आरोपी मुकेश निवासी पनाहगाह गौरैया को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।