फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   त्यागी बाबा के डेलिया आश्रम में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से तनाव

त्यागी बाबा के डेलिया आश्रम में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से तनाव

Mon, 18 Feb 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
त्यागी बाबा के डेलिया आश्रम में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से तनाव
रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में अराजकतत्वों द्वारा त्यागी बाबा के डेलिया आश्रम में स्थापित प्रतिमा तोड़े जाने से तनाव फैल गया। त्यागी बाबा ने इससे क्रोधित होकर आश्रम में जमीन पर आसन लगा दिया। भक्तों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रतिमा तोड़े जाने से त्यागी बाबा के क्रोधित होने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



आनन-फानन में रेउसा व थानगांव पुलिस ने पहुंचकर मान-मनौव्वल शुरू कर दी। त्यागी बाबा ने इस तरह के कृत्य को नेताओं व अफसरों की लापरवाह कार्यशैली का नतीजा करार देते हुए पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मान-मनौव्वल के दौरान नई प्रतिमा स्थापित करवाने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर त्यागी बाबा का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन



करीब सात घंटे तक आश्रम व आसपास इलाके में तनाव और गहमा-गहमी का माहौल रहा। हालतों पर नजर रखने के लिए आश्रम में चार आरक्षी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात अराजकतत्वों के विरुद्ध पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेउसा थाना क्षेत्र में बहराइच-रेउसा मार्ग के किनारे डेलिया गांव में त्यागी बाबा का आश्रम है। आश्रम में एक पिलर पर खुले में एक प्रतिमा स्थापित थी। यह प्रतिमा अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दी गई। रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे त्यागी बाबा अपने चहलारी घाट वाले आश्रम से डेलिया आश्रम पहुंचे तो प्रतिमा टूटी जमीन पर पड़ी देख भड़क गए। त्यागी बाबा वहीं जमीन पर आसन लगाकर बैठ गए।


प्रतिमा तोड़े जाने की खबर फैलने लगी। तनाव के बीच आश्रम में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। रेउसा व थानगांव पुलिस भी पहुंचकर हालात संभालने में जुट गई। एसओ रेउसा ने मामले की जानकारी एसपी को देकर त्यागी बाबा का मान-मनौव्वल करने लगे। त्यागी बाबा ने कहा कि इससे पहले भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य सामने आते रहे हैं।


अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई नही किए जाने से उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। काफी देर तक मान-मनौव्वल के बीच मंगलवार को नई प्रतिमा लगवाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर त्यागी बाबा शांत हुए।



थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को विधि-विधान से नई प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। आश्रम के रामलखन बाबा की तहरीर पर अज्ञात अराजकतत्वों के विरुद्ध पूजा स्थल (प्रतिमा) को क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज कर लिया गया है। आश्रम में चार आरक्षी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed