{"_id":"5b7b0a0742c792466c10027b","slug":"31534790151-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिटटी की दीवार गिरने से दबकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिटटी की दीवार गिरने से दबकर अधेड़ की मौत
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात मिट्टी की दीवार गिरने से एक अधेड़ की दबकर मौत हो गई। अधेड़ दीवार के सहारे पॉलिथीन तानकर गुजर बसर कर रहा था। मिश्रिख के ग्राम मीरापुर निवासी ब्रजलाल राठौर (50) गांव में मिट्टी की दीवार पर पॉलीथिन तानकर रहता था।
रविवार की रात ब्रजलाल पॉलीथिन के नीचे सो रहा था तभी अचानक दीवार गिर गई। इससे ब्रजलाल दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मलबा हटाकर दबे हुए अधेड़ को बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी भागे। लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी।