फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   80 बीघा खेती नदी में समाई

80 बीघा खेती नदी में समाई

Mon, 20 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
80 बीघा खेती नदी में समाई
80 बीघा खेती नदी में समाई
विज्ञापन



सीतापुर। जिले के गांजर इलाके में बाढ़ की मुसीबत अभी टलती नजर नहीं आ रही है। शारदा व घाघरा नदी के जलस्तर में कमी तो आई है, लेकिन बाढ़ का पानी पूरी तरह से कम नहीं हुआ है। तमाम रास्ते व गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं।


पानी घटते ही नदियों ने कटान तेज कर दी है। रविवार को एक झोपड़ी व 80 बीघा खेत कटकर नदी में समा गए। उधर शारदा व घाघरा बैराजों से रविवार को पौने तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे बाढ़ की मुसीबत आने वाले दिनों में भी बनी रहने की आशंका है।
विज्ञापन



तंबौर इलाके में बाढ़ का पानी लगातार फैलता जा रहा है। इस क्षेत्र में करीब 56 गांव बाढ़ की जद में हैं। क्षेत्र के तमाम संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी की चपेट में हैं। वहीं रविवार को शारदा नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मगर बाढ़ का पानी अभी भी आबादी व मार्गों पर भरा है। उधर, रेउसा इलाके में घाघरा नदी का कहर जारी है। यहां भी नदी के जलस्तर में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन बाढ़ का पानी अभी हटा नहीं है।


क्षेत्र के भदम्मर पुरवा में नदी तेजी से कटान कर रही है। गांव के जाबिर की झोपड़ी कटकर घाघरा नदी में समा गई। हालांकि जाबिर अपने परिवार समेत पहले ही झोपड़ी खाली कर चुका था।


गांव के ही सुनील, जगत नारायन, ग्राम प्रधान जगदीश, हामिद, रघुनंदन, खेलावन आदि किसानों की 80 बीघा खेती कटकर नदी में समा गई है। इस क्षेत्र के कई गांव अब भी बाढ़ की जद में हैं।


खेत, खलिहान, चारागाह व कई मार्ग बाढ़ के पानी में डूबे हैं। बाढ़ का पानी कम तो हुआ है मगर बाढ़ की मुसीबत अभी टली नहीं है। जैतहिया, चहलारी, रामलाल पुरवा आदि सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी खत्म हो गया है।


हालांकि स्कूलों के आसपास अब भी बाढ़ का पानी हिलोरे मार रहा है। उधर फौजदार पुरवा के सरकारी स्कूल जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी भरा है। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में दुश्वारी हो रही है।



रविवार को शारदा व घाघरा बैराजों से दो लाख 86 हजार 440 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस पानी से हाल फिलहाल बाढ़ग्रस्त इलाके से मुसीबत टलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed