{"_id":"5a53aae34f1c1bfe7a8b5eba","slug":"31515432675-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की पीट-पीटकर की हत्या, शव सड़क का फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार की पीट-पीटकर की हत्या, शव सड़क का फेंका
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार ने साथियों पर ही लगाया आरोप
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में रविवार रात कुछ लोगों ने एक चौकीदार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। बाद में उसके शव को हत्यारे सड़क पर ही फेंककर भाग गए। सोमवार सुबह सड़क पर लोगों ने शव पड़ा पाया। इस पर मृतक के परिवारीजनों को इसकी खबर दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने मृतक के दो साथियों समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम लोधौरा निवासी रघुनाथ (45) क्षेत्र के ही एक फार्म पर चौकीदारी करता था।
रविवार की शाम वह फार्म पर चौकीदारी करने के लिए निकला था। रास्ते में चकलापुरवा व बरसोहिया के बीच कुछ लोगों ने रघुनाथ को इस कदर पीटा की, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिटाई से रघुनाथ की मौत होने पर आरोपी शव को सड़क पर ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
इधर सोमवार की सुबह जब क्षेत्र के लोग अपने अपने काम पर घरों से निकले, तब उन्हें सड़क पर रघुनाथ पड़ा हुआ मिला। उसके सिर में जख्म था। खबर फैलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव की शिनाख्त की। परिवार ने आरोप लगाया कि रघुनाथ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
घटना के संबंध में रघुनाथ के पुत्र भारत ने गांव के ही विजय, सतीशनगर निवासी सोबरन समेत चार लोगों के खिलाफ रामकोट थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है, कि पुरानी रंजिश के चलते विजय व उसके साथियों ने रघुनाथ की हत्या कर दी।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि आरोपी विजय रघुनाथ का साथी था, वह भी फार्म पर रघुनाथ के साथ चौकीदारी करता था। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक के सिर पर जख्म पाया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध में विजय समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।