फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   इस्माइलपुर बूथ पर अंधेरा व कक्ष में लकड़ी भरी देख चढ़ा डीएम का पारा

इस्माइलपुर बूथ पर अंधेरा व कक्ष में लकड़ी भरी देख चढ़ा डीएम का पारा

Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
इस्माइलपुर बूथ पर अंधेरा व कक्ष में लकड़ी भरी देख चढ़ा डीएम का पारा
इस्माइलपुर बूथ पर कक्ष में लकड़ी भरी देख चढ़ा डीएम का पारा
विज्ञापन


सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन ने गुरुवार सुबह नगर पालिका सीतापुर व खैराबाद के अति संवेदनशील प्लस बूथों की व्यवस्था परखी।

शहर के प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर में अंधेरा, गंदगी व एक कक्ष में लकड़ी भरी देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने बीएसए को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

खैराबाद के प्राथमिक पाठशाला मियां सरांय पोलिंग बूथ में अंधेरा व गंदगी देख नाराज डीएम ने ईओ को तत्काल लाइट व साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा अति संवेदनशील बूथों की वेब कास्टिंग की जाएगी, इसलिए यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

नगर पालिका खैराबाद बूथ का जायजा लेने के दौरान डीएम ने पालिका परिसर में स्थित लाइब्रेरी, खंड शिक्षा अधिकारी व नगर पालिका के दफ्तर का निरीक्षण भी किया। डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी का दफ्तर नगर पालिका से बीआरसी स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 10:30 बजे डीएम का काफिला अति संवेदनशील प्लस बूथ नगर पालिका परिषद खैराबाद का जायजा लेने पहुंचा।

बूथ का हाल जानने के बाद उन्होंने निरीक्षण के दौरान पालिका परिसर में स्थित लाइब्रेरी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा नगर पालिका परिषद के दफ्तर का निरीक्षण किया।

डीएम ने कहा कि नगर पालिका परिषद में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय होने का कोई औचित्य नही है। इसलिए खंड शिक्षा अधिकारी का दफ्तर बीआरसी में स्थानांतरित करने के निर्देश बीएसए अजय कुमार को दिए।

यहां उन्होंने पानी की उपलब्धता, रोशनी आदि के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद डीएम प्राथमिक विद्यालय मिया सरांय में बने अति संवेदनशील प्लस बूथ का निरीक्षण करने पहुंची।

इस बूथ पर उजाले व सफाई की पर्याप्त व्यवस्था न देख नाराजगी जताते हुए तत्काल कमियां दूर करने के निर्देश ईओ हरदयानंद को दिए।

फिर डीएम का काफिला शहर के प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर बूथ पर पहुंचा। यहां अंधेरा, गंदगी, बदहाल दरवाजे-खिड़कियों के अलावा एक कक्ष में लकड़ी भरी देख डीएम का पारा चढ़ गया।

जिस पर बीएसए को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने तरीनपुर, आरआरडी कॉलेज के साथ नगर के कई बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


उन्होंने बताया कि वेब कास्टिंग के जरिए अति संवेदनशील प्लस बूथों पर लखनऊ से नजर रखी जाएगी। इसलिए मतदान से पहले समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। इस मौके पर एडीएम विनय पाठक, एसडीएम सदर प्रभाकांत अवस्थी, सीओ योगेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed