{"_id":"597b67354f1c1ba87d8b4637","slug":"31501259573-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों में चोरी, एक घर में प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घरों में चोरी, एक घर में प्रयास
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने पांच घरों से डेढ़ लाख का माल उड़ाया
थानगांव/रेउसा (सीतापुर)। चोरों ने थानगांव क्षेत्र में अलग-अलग पांच स्थानों से करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया वहीं एक गांव के एक घर में चोरी का प्रयास किया। पुलिस को घटनाओं की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
थानगांव क्षेत्र के तकिया मजरा सुजातपुर निवासी सुल्तान के घर में गुरुवार की रात दीवार फांद कर चोर घुस गए। इसके बाद आठ हजार की नकदी, जेवर, बर्तन सहित लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया। इसके अलावा पड़ोस के ही जमालुद्दीन के कमरे से चोरों ने 25 हजार का माल पार कर दिया। क्षेत्र के ही सुजातपुर निवासी छोटू के घर से चोरों ने छह हजार की नकदी सहित 30 हजार की संपत्ति पार कर दी। इसके पड़ोस के ही रहने वाले ओमकार के घर दीवार फांद कर घुसे चोरों ने 16 हजार की नकदी सहित 25 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यहीं के रहने वाले सुलेमान के यहां चोरों ने घटना अंजाम देने का प्रयास किया। इसके अलावा सहजरामपुरवा मजरा सीपतपुर निवासी रामलखन के यहां से चोरों ने 15 हजार की नकदी सहित 60 हजार का माल साफ कर दिया। सभी घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।