फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   डिप्टी सीएम के दरबार में गूंजा दाल व्यवसायी ट्रिपल मर्डर कांड

डिप्टी सीएम के दरबार में गूंजा दाल व्यवसायी ट्रिपल मर्डर कांड

Sat, 17 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के दरबार में गूंजा दाल व्यवसायी ट्रिपल मर्डर कांड
डिप्टी सीएम के दरबार में गूंजा ट्रिपल मर्डर कांड
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने डिप्टी सीएम से की जल्द खुलासे की मांग

सीतापुर। दाल व्यवसायी सुनील व उनके परिवार के दो सदस्यों की लूट के दौरान हुई हत्या की गूंज गुरुवार को लखनऊ में बैठे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के दरबार में सुनाई दी। आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सीतापुर के व्यापारियों का पक्ष रखते हुए ट्रिपल मर्डर केस के खुलासे की मांग की। जिसमें डिप्टी सीएम ने न्याय का भरोसा भी दिया।

गुरुवार को आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीतापुर में हुए तिहरे हत्याकांड में व्यवसायी सुनील जायसवाल उनकी पत्नी कामिनी तथा पुत्र ऋतिक की लूट के दौरान की गई हत्या का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीतापुर पुलिस का ढुलमुल रवैया है, जिसके चलते व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 11 दिन बीत गए हैं, अभी तक खुलासा नहीं किया जा सका है। उन्होंने शीघ्र खुलासे की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की। आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गोपाल टंडन व जिला महामंत्री सुशील अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की डिप्टी सीएम से मुलाकात बेहद सकारात्मक रही। डिप्टी सीएम ने जल्द ही इस मामले में राजफाश का भरोसा दिया है। उधर, मामले के खुलासे को लेकर चल रहा लालबाग चौराहे पर चल रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर बैठे व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारी संजय श्रीवास्तव लवी, भगवती गुप्ता, विजय मिश्रा, अनिल गुप्ता, सुनील टंडन, अवधेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed