फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   300 villages lost electricity for 17 hours

Sitapur News: 17 घंटे गुल रही 300 गांवों की बिजली

Tue, 22 Aug 2023 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 22 Aug 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
300 villages lost electricity for 17 hours
सीतापुर। झमाझम बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। शहर के 15 से अधिक मोहल्लों में करीब छह घंटे बिजली गुल रही। 300 से अधिक गांवों में तार टूटने व फॉल्ट के कारण 17 घंटे आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इस दौरान भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। करीब छह घंटे की लंबी कटौती के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस वजह से घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। इस दौरान कई जगहों पर तार टूट गए तो उपकेंद्र में भी खराबी आ गई। इसी तरह बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब तीन सौ गांवों में बीती रात एक बजे बिजली कटौती कर दी गई। बिजली न आने पर उपभोक्ताओं ने अफसरों को फोन किया तो बताया कि कई जगहों पर फॉल्ट है। इसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार करीब शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस कटौती के चलते न तो उद्योग धंधे चल पाए न ही लोगों की बिजली आधारित जरूरतें पूरी हो सकी। रेउसा, मिश्रिख व पिसावां उपकेंद्र से जुड़े गांवों में भी फॉल्ट के चलते पांच घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


बारिश की वजह से आई दिक्कत
बारिश की वजह से कई जगहों पर फॉल्ट आ गई है। बारिश में पेट्रोलिंग करने में समस्या आ रही थी। शहर की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गांवों में भी बहाल करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed