{"_id":"588792214f1c1b476fcf3b74","slug":"300-police-inspector-joined","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 नए सब इंस्पेक्टर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 नए सब इंस्पेक्टर मिले
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस के बेड़े में मंगलवार को 300 और नए दरोगा शामिल हो गए। ये सभी मृतक आश्रित व सीधी भर्ती से चुनकर सीतापुर पीटीसी में ट्रेनिंग ले रहे थे। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण सुलखान सिंह ने दीक्षांत परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने कहा कि दरोगा ही पुलिस की रीढ़ होता है। इसे हमेशा संतुलित और जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दरोगा को शासक बनकर नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में जनता के हित में काम करना चाहिए।
विज्ञापन
फिटनेस को लेकर भी उन्हें आगाह किया। मान प्रणाम के लिए प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार त्रिपाठी, शिव मंगल सिंह व सविंद्र राय ने परेड कमांडर के रूप में परेड टोलियों का संचालन किया। बैंड की धुन पर जवानों का कदमताल देख लोग रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन
पीटीसी के एडीजी एमके बशाल ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सीतापुर के अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद थे।