{"_id":"6ac93beb40cf99f2aa0cdc07","slug":"sugarcane-crushing-in-sugar-mills-could-start-by-the-first-week-of-november-sitapur-news-c-102-1-slko1037-165585-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नवंबर के पहले सप्ताह तक शुरू हो सकती है चीनी मिलों में पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नवंबर के पहले सप्ताह तक शुरू हो सकती है चीनी मिलों में पेराई
Sat, 10 Oct 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें चीनी मिलों के प्रतिनिधियों सहित एडीएम (न्यायिक), जिला गन्ना अधिकारी, सहायक चीनी आयुक्त और लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, वन, यातायात व बाट-माप विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष के गन्ना मूल्य के सापेक्ष चीनी मिलों की ओर से कुल 2112 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, सभी चीनी मिलों में मरम्मत और अनुरक्षण का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। मौसम अनुकूल रहने पर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के प्रथम सप्ताह के बीच मिलों में पेराई शुरू होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने मिलों तक जाने वाले संपर्क मार्गों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर लटक रही पेड़ों की डालियों की छंटाई कराने और ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त कराने को कहा, ताकि गन्ने की ढुलाई में बाधा न आए।