{"_id":"687a989c06a385f021048f67","slug":"30-villages-have-no-electricity-for-two-days-sitapur-news-c-102-1-slko1053-136600-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो दिन से 30 गांवों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो दिन से 30 गांवों में बिजली गुल
Sat, 19 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सेवता(सीतापुर)। बम्हनावा रेउसा उपकेंद्र से जुड़े करीब 30 गांवों में दो दिन से बिजली नहीं आ रही है। उपभोक्ताओं ने कई बार शिकायत दर्ज करवाई। अफसर फोन नहीं उठाते हैं। बिजली न आने से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं।
पिपरा, महतौपुरवा, गुलाबदासपुरवा, फुकनापुरवा व नंदकार आदि गांवों में तीन दिन से बिजली गुल है। इसके अलावा करीब 25 गांवों में दो दिन से बिजली सप्लाई बाधित है। इसके अलावा जिन गांवों में बिजली सप्लाई आ रही है। वहां पर लोकल फॉल्ट के साथ बिजली कटौती व लो वोल्टेज ट्रिपिंग भी परेशानी का सबब बनी हुई है।
ग्रामीण अनुराग मिश्र, विपिन मिश्रा, इंद्रेश, राजेश व दुर्गेश आदि लोगों ने बताया कि रात में वोल्टेज बहुत ही कम आता हैं जिससे पंखा नहीं चलता हैं। इनवर्टर चार्जिंग नहीं करता हैं। लो वोल्टेज से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए। ग्रामीणों ने 1912 पर शिकायत दर्ज कराई हैं। समस्या का निदान नहीं हो पाया है।