फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   3.50 million issue for Six crossing devlopment

3.50 करोड़ से संवारे जाएंगे छह चौराहे

Wed, 03 Aug 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
3.50 million issue for Six crossing devlopment
road

मॉडल सिटी के तहत शहर में होने वाले विकास कार्यों की नींव बुधवार को रख दी गई। लालबाग चौराहे पर आयोजित समारोह में डीएम अमृत त्रिपाठी, एमएलसी आनंद भदौरिया व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मॉडल सिटी के तहत प्रथम चरण में शहर के आधा दर्जन चौराहों को विकसित किया जाएगा। इसके बाद अन्य विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। शहर विकास को लेकर 350 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी गई थी। इसको  मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में 15 करोड़ के बजट को वित्तीय स्वीकृत प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


चौराहों के सौंदर्यीकरण के साथ पूरा शहर एलईडी लाइटों से लैस जगमग होगा। वहीं प्रमुख मार्गों को चौड़ाकर उन्हें विकसित किया जाएगा। ‘क्लीन स्कूल ग्रीन स्कूल’ योजना में शहर के जीआईसी कॉलेज को लिया गया है। यहां पर 50 लाख से कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अमृत योजना के तहत शहर में पेयजल, पार्क व सीवर लाइन पर कार्य शुरू होने जा रहा है। एमएलसी आनंद भदौरिया ने कहा कि हम शिलांयास नहीं उद्घाटन पर विश्वास रखते हैं। इसलिए आज शिलांयास का कोई पत्थर नहीं लग रहा है। 15 सितंबर तक चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम पूरा होने के बाद उद्घाटन किया जाएगा। विधायक राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि शहर का चहुंमुखी विकास शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। जिस पर तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed