फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   28 more people infected with corona

28 और लोग कोरोना से संक्रमित

Wed, 22 Jul 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
28 more people infected with corona
सीतापुर। जिले में कोरोना वायरस ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। अब दिन प्रतिदिन पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में 28 नए मामले सामने आए है। जिसमें रेउसा थाने का एक उपनिरीक्षक व एक सिपाही शामिल है। शहर में 12 नए केस सामने आए है। जनपद में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोजाना नए-नए मरीज सामने आने से लोगों मेें कोरोना के प्रति खौफ भी बढ़ता जा रहा है। रेउसा थाने में एक उपनिरीक्षक व एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

यह लोग एक दिन पहले थाने के तीन उपनिरीक्षकों के संपर्क में आने से पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है। इससे अब रेउसा थाने में पांच पुलिसकर्मी पॉजिटिव हो चुके है। जिसमें तीन एलवन हॉस्पिटल खैराबाद में भर्ती है। बुधवार को उपनिरीक्षक व सिपाही को उनके कमरे में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। एसीएमओ डॉ. उदय प्रताप ने बताया शहर में 12 नए मामले सामने आए है। इनमें सबसे प्रभावित आलमनगर मोहल्ला हुआ है। इस मोहल्ले में ही आठ लोग एक साथ पॉजिटिव आए है।
विज्ञापन

इसके अलावा शास्त्रीनगर में तीन व विजयलक्ष्मीनगर में एक पॉजिटिव केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग इन लोगों की स्कीनिंग शुरू कर दी है। एसीएमओ ने बताया इन संक्रमित लोगों के पते व मोबाइल नंबर से पता लगाया जा रहा है। इनको जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट मोहल्ले में आवागमन जारी
जहांगीराबाद कस्बे की एक बैंक शाखा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। यह शहर के भार्गव कॉलोनी में निवास करते थे। जिलाधिकारी ने मंगलवार को भार्गव कॉलोनी को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था। केवल यहां पर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की जानी थी। लेकिन यह निर्देश हवा हवाई साबित हुआ। हॉटस्पॉट के नाम पर मोहल्ले में कुछ भी नहीं हुआ है। न तो मोहल्ला सील किया गया है, न ही किसी गली में बल्ली लगाई गई है। पहले की तरह आवागमन चल रहा है।

तीन दिन के लिए बंद है विकास भवन
डीपीआरओ के संक्रमित मिलने के बाद विकास भवन को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया था। बुधवार को विकास भवन को सैनिटाइज करने का काम जारी रहा। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया विकास भवन को पूरी तरह सैनिटाइज करने का काम चल रहा है। इस वजह से अस्थाई रुप से 72 घंटे विकास भवन बंद रहेगा। विकास भवन शुक्रवार को खुलेगा। इस अवधि में सभी विभागों के कर्मचारी अपने घर पर क्वारंटीन रहेंगे। कार्यालय का आवश्यक कार्य अपने घर से ही करेंगे। विकास भवन के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार को हम लोगों को साहब ने ऑफिस बुलाया था। विकास भवन बंद है, फिर भी जबरदस्ती बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed