{"_id":"5794f8644f1c1bc148c4d16a","slug":"27-village-will-turn-modern-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 मॉडल विलेज के बाशिंदे बनेंगे हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 मॉडल विलेज के बाशिंदे बनेंगे हाईटेक
Amarujala Bureau
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार अब बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा की बुनियादी जरूरतों के साथ गांवों में वाई-फाई, इंटरनेट, आधुनिक फार्म मशीनरी, स्मार्ट विद्यालय सरीखी सुविधाएं गांवों तक पहुंचाकर उन्हें मॉडल विलेज बनाने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए आई स्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना शुरू की गई है।
जिले के 27 गांवों को इस योजना के तहत मॉडल विलेज बनाने के लिए शासन ने सूची डीएम को भेजी है। इन गांवों का परीक्षण कराने के बाद प्रशासन से प्रस्ताव मांगा गया है।
चयनित गांवों को विभिन्न विभागों द्वारा हाईटेक किया जाएगा। यहां के ग्रामीण तमाम कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के साथ ही आज के दौर की वह सारी आधुनिक सुविधाएं हासिल कर सकेंगे, जो अभी तक शहरों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
दरअसल, आई स्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना के जरिए सरकार ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना चाहती है। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए शासन के प्रमुख सचिव रेणुका कुमार ने डीएम को पत्र भेजा है। जिसमें जिले के 27 गांवों की सूची भी है। इन गांवों का परीक्षण कराकर औचित्यपूर्ण प्रस्ताव मांगा है।
इन गांवों की शासन ने भेजी है सूची
ब्लॉक महमूदाबाद का पोखराकला, खपूरा, कासा, शिवपुर, देवरिया, बनगवा, अजीमाबाद (बाबूपुर), नवीगंज, शाहपुर व केदारपुर।
ब्लॉक पहला का कंचनपुर, राजासाहब, पहाड़ापुर, ताराबेहर, सलोना, बीबीपुर, भुड़कुड़ा व दुलनीपुर।
ब्लॉक रामपुर मथुरा का भिटौरी, मुर्तजानगर, डफरा, मीरानगर, सैदनपुर, आलमपुर, मुरारपुर, तिलपुरा व सोसा बनवीरपुर।
यह मिलेंगी सुविधाएं
इस योजना में चयनित गांवों की छात्राओं को पढ़ाई के लिए नेडा सोलर लालटेन दी जाएगी।
गांव की बालिकाओं व महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जाएगा।
छात्राओं को साइकिल, जनसुविधा केंद्र पर कम्प्यूटर, कॉमन सर्विस सेंटर में पुस्तकालय, स्मार्ट विद्यालय, आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था होगी।
गांव में स्वयं सहायता समूह संगठन बनेंगे।
वृद्धों को चश्मे और दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दिए जाएंगे।
गांव के सार्वजनिक स्थानों पर फलदार व छायादार पेड़ लगाए जाएंगे।
गांव के बेरोजगारों के लिए ऋण व यातायात व्यवस्था होगी।
जनसुविधा केंद्र पर वाई-फाई तथा इंटरनेट होगा।
किसानों को आधुनिक फार्म मशीनरी, औषधीय फसल का प्रोत्साहन।