फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   27 people infected with corona

कोरोना से 27 लोग संक्रमित

Mon, 10 Jan 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
27 people infected with corona
जिला महिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना केसों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को 27 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें बच्चों सहित किशोर व युवा शामिल हैं। जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 92 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। एक जनवरी से जिले में रोजाना केस आ रहे है। शुरुआत में इनकी संख्या चार से पांच तक होती थी। अब इनकी संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 लोग संक्रमित हुए है। जिसमें युवा, बुजुर्ग, किशोर व बच्चे भी शामिल है।
विज्ञापन

इस बार बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ रह है। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में बच्चे संक्रमित नहीं हुए थे। इस बार बच्चे संक्रमित हो रहे है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 92 हो गई है, जिसमें 91 मरीज होम आइसोलेट है। एक मरीज लखनऊ में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिक्कत होने पर कंट्रोल रूम में कॉल करें मरीज
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीजों को किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य समस्या या परेशानी है तो वह किसी भी समय इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल रूम में फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील है। कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05862-242400 व 240009 पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है।
कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन
सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि वह कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। बेवजह घर से बाहर न निकलें। एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए 18 साल से ऊपर की आयु के लोग कोविड के दोनों टीके अवश्य लगवाएं। जिन्होंने टीके की पहली डोज नहीं ली वह तुरंत टीका लगवा लें।

जिनकी दूसरी डोज का समय आ गया है उसे जरूर लगवाएं। तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों का कोविड टीकाकरण शुरू हो गया है। इसलिए वह लोग भी टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed