फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2635 candidate will fight

2635 उम्मीदवार ठोकेंगे ताल

Fri, 20 Nov 2015 10:57 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
नाम वापसी के बाद यहां के चार ब्लॉकों में 2635 उम्मीदवार चुनावी रण में बचे हैं, जिन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। उम्मीदवार जनादेश लेने को जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन


पहले चरण में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव पांच ब्लॉकों में होंगे। इनमें मिश्रिख, मछरेहटा, पिसावां, गोंदलामऊ एवं सिधौली ब्लॉक शामिल हैं।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में दोनों पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद शुक्रवार नाम वापसी प्रक्रिया अपनाई गई। इस प्रक्रिया के दौरान पांचों ब्लॉक में कई उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सिधौली ब्लॉक में 23 लोगों ने प्रधान पद के परचे वापस ले लिए। यहां प्रधान के 680 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिसावां ब्लॉक में प्रधान के 104 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया।


यहां पर अब 494 उम्मीदवार बचे हैं। गोंदलामऊ में प्रधान के 181 लोगों ने परचा वापस ले लिया। यहां पर 654 उम्मीदवार रह गए हैं। इसी प्रकार मछरेहटा ब्लॉक में भी 16 ने परचा वापस ले लिया।

इस ब्लॉक में अब 807 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। पहले चरण में प्रधान के 417 व ग्राम पंचायत सदस्य के 5273 पद के लिए घमासान मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed