फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   26 miscreants sued, two inspector and constable suspended

Sitapur News: 26 उपद्रवियों पर मुकदमा, दो दरोगा व सिपाही निलंबित

Sun, 23 Jul 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
26 miscreants sued, two inspector and constable suspended
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में युवक की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो उपद्रव करने और घरों को तोड़ने के लिए अराजक तत्वों ने ग्रामीणों को उकसाया था। इसके चलते ही मामले में इतना बड़ा रूप ले लिया। वहीं लापरवाही बरतने के चलते दो दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उधर, देर शाम आईजी तरुण गाबा ने गांव का किया।
विज्ञापन

ग्राम खिन्नीपुरवा निवासी राम अकबाल (38) का शव महमूदाबाद क्षेत्र के शारदा सहायक नहर में पड़ा मिला था। इसके बाद शनिवार को ग्रामीणों ने बड़े चौराहे व पुरैनी पुल पर जाम लगाकर हंगामा किया था। देर रात उपद्रवियों ने आरोपियों के पांच घरों को ढहा दिया था। पुलिस ने रविवार को उपनिरीक्षकों की तहरीर पर नामजद व अज्ञात समेत 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को गांव पूरी तरह से छावनी में तब्दील दिखाई पड़ा। पूरे गांव में पुलिसकर्मी गश्त करते हुए दिखाई दिए। कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए एहतियातन बिसवां, रेउसा, तालगांव, सकरन, तंबौर थानों की फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने घरों को तोड़ा और प्रदर्शन किया, उनकी तलाश की जा रही है। कस्बा इंचार्ज कृष्ण कुमार की तहरीर पर 11 नामजद व अज्ञात वहीं उपनिरीक्षक नयन सिंह की तहरीर पर 15 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को किया था गुमराह
सूत्रों की मानें तो घर टूटने की जानकारी मिलते ही दरोगा नयन सिंह मौके पर पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने इंस्पेक्टर अनिल सिंह को सिर्फ यह जानकारी दी कि सिर्फ दरवाजे तोड़े गए हैं। इंस्पेक्टर का स्वास्थ ठीक न होने के कारण वह मौके पर नहीं पहुंच सके। इंस्पेक्टर को जब अन्य जरिए से जानकारी हुई तब वह मौके पर पहुंचे। वहीं सिपाही और पीआरडी जवान ने वहां मुस्तैदी से ड्यूटी नहीं की। वह पहले ही ड्यूटी छोड़कर चले आए। घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि दरोगा नयन सिंह व फतेह बहादुर और सिपाही राहुल कात्याल को निलंबित किया गया है। एक पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed