फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   26 families rendered homeless due to floods got residential land

Sitapur News: बाढ़ में बेघर 26 परिवारों को मिली आवासीय जमीन

Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
26 families rendered homeless due to floods got residential land
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। महमूदाबाद तहसील प्रशासन ने बाढ़ में बेघर हुए 26 परिवारों के लिए आवासीय भूमि का चिह्नांकन कर दिया है। पट्टा आवंटन के बाद भी भूमि चिह्नित न होने से यह लोग तटबंध पर झोपड़ी और तिरपाल के नीचे गुजर-बसर कर रहे थे।
विज्ञापन


अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी और तीन माह से अटका भूमि चिह्नांकन का काम चार दिन में हो गया। इनमेंं कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिन्हें कई वर्षों से आवासीय भूमि नहीं मिल पा रही थी। आवास के लिए भूमि मिलने से इन परिवारों के चेहरे खिल उठे हैं। हर साल सरयू नदी में उफान से बाढ़ आने पर तटवर्ती गांवों में कई आशियाने कटान की भेंट चढ़ जाते हैं।
विज्ञापन


बेघर परिवार तटबंध पर अथवा खेतों में तिरपाल तानकर या फिर झोपड़ी बनाकर गुजर-बसर करते हैं। सर्दी के मौसम में तमाम तरह की मुश्किलों से इन्हें जूझना पड़ता है। अमर उजाला ने 16 दिसंबर के अंक में ‘ठिठुरते कट रही 15 परिवारों की रातें’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बाढ़ में बेघर हुए लोगों की समस्याएं उठाई थीं। खबर छपने के बाद महमूदाबाद तहसीलदार ने तटबंध पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तहसील प्रशासन ने सिर्फ सात परिवारों के तटबंध पर रहने की बात मानी थी। दावा किया था कि सभी परिवारों को पट्टा आवंटित किया जा चुका है। वह अपनी मर्जी से नहीं जा रहे हैं। जबकि बेघर लोगों का कहना था कि पट्टा आवंटन का कागज तो थमा दिया गया लेकिन भूमि का चिह्नांकन नहीं किया गया है।
ऐसे में वह अगर आवास बनाना चाहें तो कहां बनाएं उन्हें जमीन की जानकारी ही नहीं है। राजस्व टीम तीन माह से भूमि का चिह्नांकन ही नहीं कर सकी थी। खबर छपने के चार दिन बाद भूमि चिह्नांकन कर दिया गया।


लेखपाल सतीश कुमार ने बताया बाढ़ में बेघर शिवमंगल, अवधराम, हरि, राकेश, फेरे, सुमन, मनिया, गुचकुन, राजिंदर, मुन्नू, देवरिया, अंगद, सोनू समेत 26 परिवारों के लिए रायसेनपुर के मजरा बबुरी में पट्टों को चिह्नित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed