फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   250 sanitation workers were honored

Sitapur News: 250 सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

Fri, 28 Mar 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
250 sanitation workers were honored
सीतापुर। सरकार के आठ साल की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और सम्मान समाराेह के अंतिम बृहस्पतिवार को ब्लाॅक और निकाय में भी कार्यक्रम हुए। नगर पालिका परिषद खैराबाद में सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पालिकाध्यक्ष बेबी गुप्ता ने 250 सफाई मित्रों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खैराबाद की पालिकाध्यक्ष ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना की। कहा कि सफाई मित्र नगर की व्यवस्था के रीढ़ है और दिन रात मेहनत करके इस नगर को सुंदर बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उनके प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। नगर के सृजनात्मक विकास के तहत खैराबाद में कराए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

बेहटा ब्लॉक मुख्यालय पर चल रहे तीन दिवसीय मेले में पूर्व सांसद राजेश वर्मा पहुंचे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। मिश्रिख ब्लॉक परिसर में मेले का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अधक्ष अजय भार्गव व बीडीओ अवध प्रताप सिंह ने किया। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपदीय बैंकर्स कमेटी के सहयोग से ऋण मेले का भी आयोजन किया गया। रोजगार एवं सेवा योजन निदेशालय की मदद से रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया। रामपुर मथुरा ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों के स्टाल का अवलोकन विद्यायक ज्ञान तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed