{"_id":"65414bff34532aab65055064","slug":"25-thousand-rupees-reward-arrested-in-encounter-sitapur-news-c-102-1-slko1055-4823-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Wed, 01 Nov 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मानपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वह काफी समय से वांछित चल रहा था।
रेउसा क्षेत्र का रहने वाला धीरज सिंह महमूदाबाद में दर्ज एक मुकदमे में फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। महमूदाबाद कोतवाली पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम में मानपुर क्षेत्र में धीरज को तलाशना शुरू कर दिया। स्वाॅट प्रभारी प्रदीप दुबे और एसओ दिलीप चौबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक से कहीं जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच वह मानपुर क्षेत्र के घाटमपुर नहर पुल के पास बाइक से जाता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने फायर झोंक दिया। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया।
स्वॉट प्रभारी ने बताया कि बदमाश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक व लूट के दो मोबाइल बरामद हुए हैं। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। अपराध से अर्जित उसकी संपत्ति का पता लगाकर जब्त किया जाएगा। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
तो पीड़ित को नहीं पता था लूट हुई या चोरी ?
अमर उजाला ने इस इनामी बदमाश के आरोपी बनने की पड़ताल की तो पता चला कि पुलिस ने बयान जारी कर जिस मुकदमे में आरोपी को फरार बताया है। असल में वह मुकदमा चोरी की धाराओं में दर्ज किया गया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित को ही इस बात की जानकारी ही नहीं हुई कि उसके साथ लूट हुई या चोरी? उसे यह जानकारी नहीं हो पाई कि उसके साथ जो घटना हुई उसे लूट कहा जाएगा। इसलिए धाराओं को तरमीम कर दिया गया। थाना महमूदाबाद के भिटौरा निवासी शिवकुमार ने जो तहरीर दी उसमें बताया कि चार अक्तूबर को वह जैरामपुर से साइकिल से अपने घर भिटौरा जा रहा था। भिटौरा के पास उसने साइकिल खड़ी कर दी। फिर मोबाइल की टार्च जलाकर उसे साइकिल की गद्दी पर रख दिया। इस दौरान ही दो बाइक से चार लोग आए और उसका मोबाइल चोरी करके ले गए। वह बीमार होने के कारण थाने नहीं जा सका। इसके चलते उसने 29 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया। खास बात तो यह है कि पुलिस ने अगले ही दिन 30 तारीख को दो आरोपियों कैलाशपुरवा निवासी रिंकू व बेदौरा निवासी रोहित कुमार को पैंतेपुर शारदा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। अगले ही दिन पुलिस को तीसरा आरोपी भी मिल गया और मानपुर में मुठभेड़ में पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।