{"_id":"5ecaad1e8ebc3e908e027239","slug":"2421-migrant-workers-from-two-trains-and-returned-sitapur-news-lko5230308106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनों से 2421 प्रवासी कामगार और लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनों से 2421 प्रवासी कामगार और लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। दो श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस गुजरात और लुधियाना से 2421 प्रवासियों को लेकर सीतापुर जंक्शन पर घंटों की देरी से पहुंची। ट्रेनों से उतरने के बाद कामगारों को बसों से गृह जिले को रवाना किया गया।
गुजरात के राजकोट से श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस शुक्रवार को सीतापुर के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन के सीतापुर जंक्शन पर पहुंचने का समय शनिवार दोपहर 1:20 बजे था, लेकिन ट्रेन लेट होती चली गई। 12 घंटे 30 मिनट की देरी से रात करीब 1:50 बजे पहुुंची। जंक्शन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि गुजरात से आई एक्सप्रेस ट्रेन में 1171 श्रमिक सवार थे। इसमें सीतापुर के सिर्फ 71 श्रमिक ही थे, जबकि बाकी अन्य जिले के थे। सभी को ट्रेन से उतारने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए स्टेशन से बाहर किया गया। इसके बाद बसों से उनके गृह जिले को भेजा गया। जंक्शन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि दूसरी श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस लुधियाना से श्रमिकाें को लेकर रवाना हुई। इस ट्रेन का सीतापुर जंक्शन पहुंचने का समय रविवार सुबह 7:30 बजे का था, लेकिन ट्रेन ढाई घंटे की देरी से सुबह 10 बजे जंक्शन पर पहुंची।
अधीक्षक ने बताया कि लुधियाना से आई ट्रेन में 1250 श्रमिक सवार थे। सीतापुर के 55 प्रवासी थे, जबकि बाकी अन्य जिलों के थे। इस ट्रेन में लखनऊ और बरेली मंडल के प्रवासी कामगार सवार थे। सभी को बसों से उनके घरों को रवाना किया गया। इस दौरान व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी एलआर कुमार समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।