फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   24 arrested including Congress District President

धरना दे रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 24 गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
24 arrested including Congress District President
सीतापुर। हाथरस में बिटिया के परिवारीजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा को गुरुवार को नोएडा में पुलिस द्वारा रोकने पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने शहर के लालबाग चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद कांग्रेसी लालबाग के पास पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 24 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोतवाली पहुंचाया। हालांकि कुछ घंटे बाद पुलिस ने इन सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

हाथरस में बिटिया से दरिंदगी व मौत और फिर पुलिस द्वारा जबरन उसका अंतिम संस्कार कराने को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा दिल्ली से हाथरस जा रहे थे। मगर इन लोगों को पुलिस ने नोएडा में ही रोक लिया और हाथरस नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में जिले के कांग्रेसियों ने गुरुवार को मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पुलिस ने राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा को जबरन रोका और उन्हें हाथरस नहीं जाने दिया। साथ ही अभद्रता भी की।
इसके विरोध में कांग्रेसियों ने लालबाग में प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने फूंकने से पहले ही पुतला छीन लिया।
इसके बाद कांग्रेसी लालबाग स्थित पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। साथ ही गिरफ्तारी देने पर भी अड़ गए। कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी समेत 24 नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली पहुंचाया।
इस बीच एसडीएम सदर अमित भट्ट व सीओ सिटी भी कोतवाली पहुंचे। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने इन कांग्रेसियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही व पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेई भी कोतवाली पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी व पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित के साथ ही श्रीश रस्तोगी, राजकिशोर सिंह, धीरेश, अनुज सिंह चौहान, मिथिलेश वैश्य, अल्पना सिंह, आमोद मिश्र, मीना मिश्रा, हसीना खातून, रामफल, अमित, अभिषेक, नागराज, कौशल आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed