{"_id":"58daa4574f1c1b477763f479","slug":"234-consumers-consuming-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"234 उपभोक्ताओं की काटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
234 उपभोक्ताओं की काटी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Electricals
- फोटो : Demo Pic
पावर कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को बिजली बिल वसूली को अभियान चलाया। इस अभियान में टीम ने जहां 234 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली काटी। वहीं चार लोगों पर बिजली चोरी का केस भी दर्ज कराया गया। इसके अलावा कॉर्पोरेशन ने 32 लाख रुपये राजस्व भी वसूल किया है।
विज्ञापन
शासन के फरमान पर पावर कॉर्पोरेशन ने जिले में बकाया राजस्व वसूली का अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह, अधिशासी अभियंता आर बी यादव ने मोहल्लों में जाकर कनेक्शनों की जांच की।
विज्ञापन
जांच के दौरान टीम ने 234 उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन काटे। साथ ही टीम ने चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इस पर इनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज किया गया है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरबी यादव ने बताया कि जिला न्यायालय ने भी बकाया 13 लाख रुपये का बिल जमा कर दिया है।
विज्ञापन