फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   225 digital libraries will make the exam path easier

Sitapur News: 225 डिजिटल लाइब्रेरी से आसान होगी परीक्षा की राह

Thu, 12 Feb 2026 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
225 digital libraries will make the exam path easier
डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ते विद्यार्थी। - फोटो : डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ते विद्यार्थी।
सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट से ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 454 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में मेधावी अभ्यर्थियों के लिए शांत माहौल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां करना आसान होगा। वहीं, डिजिटल लाइब्रेरी से वह अपने गांव में बैठे बैठे देश विदेश के साहित्य व लेखकों की किताबें पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी सरकार का बजट ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सौगात लेकर आया है। जिले में 225 ग्राम पंचायतों का डिजिटल लाइब्रेरी (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) के लिए चयन किया गया था। अब सभी ग्राम पंचायतों में यह योजना आकार लेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की राह अब आसान बनेगी। पंचायत राज विभाग जिले की 225 ग्राम पंचायतों में एक-एक डिजिटल लाइब्रेरी (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) का निर्माण कराएगा। एक लाइब्रेरी के निर्माण पर करीब चार लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

n यह मिलेेगी सुविधा : लाइब्रेरी में कुर्सी, मेज, अलमारी, रैक, बुक सेल्फ आदि की खरीद जेम पोर्टल से की जाएगी। लाइब्रेरी की स्थापना व संचालन के लिए हार्डवेयर नेटवर्किंग, कैमरे के साथ स्मार्ट एलईडी टीवी और डेस्कटॉप कंप्यूटर व अन्य उपकरणों की खरीद का कार्य यूपीडेस्को के स्तर से होगा।

प्रत्येक लाइब्रेरी में दो लाख के खर्च से भवन सुविधा व दो लाख के खर्च से उपयोगी पुस्तकों और डिजिटल कंटेंट की खरीद होगी।
पुस्तकालय में महिलाओं व बाल साहित्य से संबंधित ज्ञानवर्धक पुस्तकों को भी शामिल किया जाएगा। इस कार्य में आवश्यकतानुसार नेशनल बुक ट्रस्ट का भी सहयोग लिया जाएगा। इसका सफल संचालन पंचायत सहायक द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed