फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2225 bike sold

बंपर छूट में शोरूम खाली, 2225 बाइकें बिकीं

Fri, 31 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
2225 bike sold
bikes - फोटो : amarujala

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बीएस-3 मानक वाले वाहनों की बिक्री पर रोक लगते ही बाइक कंपनियों ने गाड़ियों पर बंपर छूट दे दी। इससे बाइक के शोरूम पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह थे कि दोपहर में ही पूरा स्टॉक खाली हो गया। दो दिन में जिले में करीब 2225 बाइकें बिक गईं। हालांकि आरटीओ कार्यालय में रात 12 बजे तक फीडिंग का काम चलेगा। ऐसे में ये आंकड़ा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


गुरुवार को बाइक बाजार में हलचल थी। हीरो कंपनी ने अपने वाहनों पर 12,500 रुपये की छूट दे रखी थी। जबकि  होंडा समेत अन्य मोटर व स्कूटर कंपनियां 10 से 15 हजार रुपये तक की छूट दे रही थीं।
विज्ञापन


सुबह अखबारों में वाहनों पर छूट का विज्ञापन देखकर लोगों ने एजेंसियों की तरफ रुख किया। देखते ही देखते सुबह 11 बजे तक जिले की लगभग हर एजेंसियों में मौजूद सभी वाहन बिक गए और ताला लटकने लगा। वाहन खरीदने वालों की भीड़ एजेंसियों के सामने उमड़ रही थी, जबकि एजेंसियों में वाहन बचे ही नहीं थे। जिले में लगभग हर एजेंसी में ऐसा ही हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed