{"_id":"5c38e1bcbdec22736e4eb08a","slug":"21547231676-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम खनन माफिया ने ग्रामीणों पर तानी बंदूकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम खनन माफिया ने ग्रामीणों पर तानी बंदूकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले, जो बीच में आएगा गोलियों का करना पड़ेगा सामना
सेवता (सीतापुर)। थाना रेउसा इलाके में धनावा खनन स्थल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात पोकलैंड व जेसीबी से खनन कर रहे ठेकेदारों का फिर ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पर तमतमाए दबंग ठेकेदार व उनके गुर्गों ने ग्रामीणों पर बंदूकें तान दीं।
ठेकेदार बोले, जो बीच में आएगा उसे गोलियों का सामना करना पड़ेगा। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही ठेकेदार चलते बने। पुलिस ने खनन बंद कराते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। रेउसा पुलिस अब हालात सामान्य होने का दावा कर रही है।
बिसवां तहसील इलाके में चौका नदी के तट पर धनावा गांव के करीब प्रशासन द्वारा बालू खनन का पट्टा आवंटित किया गया है। यह खनन स्थल शुरुआत से ही विवादों में घिर गया। मानकों की अनदेखी कर खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण कई बार विरोध दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से पैमाइश कराने पर निर्धारित दायरे व गहराई से अधिक खोदाई किया जाना पाया गया। प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर जुर्माना लगाकर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली। गुरुवार रात ठेकेदारों ने फिर पोकलैंड व जेसीबी मशीन से खनन करना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने जब पुल के पास खनन का विरोध किया तो ठेकेदारों ने बंदूक के बल पर धमकाते हुए बीच में न आने की हिदायत दी। ग्रामीण का आक्रोश बढ़ता देख ठेकेदारों ने पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचते ही ठेकेदार वहां से चलते बने।
पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराते हुए फिलहाल खनन बंद करा दिया। ग्रामीण मतीन, बिनोद, दीपू, छैलू, कांशीराम, बुधसागार, बछरू, फौजदार, लायक राम आदि ने कहा कि खनन नियमानुसार दिन में किया जाए। प्रभारी थानाध्यक्ष रेउसा डीके शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर विवाद शांत करा दिया था। अब हालात सामान्य हैं।