{"_id":"5b7c57a242c792466a505706","slug":"21534875554-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने बनाया रेल यात्री को शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने बनाया रेल यात्री को शिकार
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली चाय पिला नकदी व सामान लूटा
सीतापुर। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में जहरखुरानों ने एक रेलयात्री को बेहोश करके लूट लिया। पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित तीन माह बाद कमाई करके घर लौट रहा था।
सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम मोहलिया कलां निवासी धर्मेंद्र (19) मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था। वह कमाने के लिए अमरोहा गया था। बताते हैं कि वहां पर वह एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। तीन माह बाद वह ट्रेन से वापस घर के लिए निकला। कैंट स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची, तब काफी रात हो चुकी थी।
इस वजह से वह यात्री प्रतीक्षालय में ही लेट गया। बताते हैं कि इसी बीच जहरखुरानों ने उसे नशीली चाय पिला दी। चाय पीने के कुछ देर बाद ही धर्मेंद्र बेहोश गया। इसी बीच जहरखुरान उसके पास मौजूद 10 हजार की नकदी, मोबाइल फोन, बैग आदि सामान उठाकर निकल भागे। प्रतीक्षालय में बेहोश पड़े यात्री पर जब पुलिस की नजर पड़ी। तब पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।