फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बारिश से कहीं केबिल जला तो कहीं तारों पर गिरे पेड़

बारिश से कहीं केबिल जला तो कहीं तारों पर गिरे पेड़

Wed, 01 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बारिश से कहीं केबिल जला तो कहीं तारों पर गिरे पेड़
शहर के कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन

सीतापुर। झमाझम बारिश का असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। शहर से लेकर गांवों तक कई जगहों पर पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने व पोल गिरने की घटनाएं हुई। इससे घंटों विद्युत आपूर्ति गुल रही। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शहर के सुदामापुरी फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे सुदामापुरी, लालकुर्ती, सदर बाजार, आवास विकास, शिवपुरी, आर्यनगर, विजयलक्ष्मी नगर, पुलिस लाइन, ग्वालमंडी आदि मोहल्लों की आपूर्ति गुल हो गई। इसके अलावा आवास विकास के बी ब्लॉक में एक पेड़ गिरने से आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन


इसके कारण करीब आठ घंटे आपूर्ति बाधित हुई। एसडीओ रवि कुमार ने सुदामापुरी में फॉल्ट के कारण हुसैनगंज उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति शुुरु कर दी गई है। सुदामापुरी में मरम्मत का काम जारी है। इसी प्रकार लहरपुर के मोहल्ला बेहटी में विद्युत तारो पर एक पेड़ गिर गया। इससे यहां की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बागवानी टोला में केबल जल गया। लहरपुर उपकेंद्र के केबल में भी गड़बड़ी आ गई। इससे करीब 10 घंटे आपूर्ति बंद रही। इसके बाद बहाल हो सकी है। अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया जिले में जहां पर दिक्कत आई थी। वहां पर मरम्मत करके करके आपूर्ति शुरु करा दी गई है। डिमांड के मुताबिक आपूर्ति मिल रही है। बिजली की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed