{"_id":"695ea905b3c1102aba0c50b4","slug":"2069-lakh-defrauded-in-the-name-of-job-in-agriculture-department-sitapur-news-c-102-1-slko1037-147802-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कृषि विभाग में नौकरी के नाम पर 20.69 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कृषि विभाग में नौकरी के नाम पर 20.69 लाख की ठगी
Thu, 08 Jan 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिधौली। कृषि विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला समाने आया है। इलाके के मोहल्ला बाजार कस्बा निवासी युवक से कुछ लोगों ने कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 20.69 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हरदोई के कासिमपुर के रिठवै गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में सिधौली के मोहल्ला बाजार कस्बा में रहते हैं। उनकी मित्रता गोविंदनगर में किराये पर रहने वाले रामपुर कलां गांव निवासी रोहित कुमार तिवारी से हुई। एक वर्ष पूर्व रोहित ने पीड़ित को कृषि विभाग में संविदा व आउट सोर्सिंग पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर पहले 7.69 लाख रुपये ऑनलाइन और 13 लाख रुपये की धनराशि ले ली। करीब तीन माह बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया। इस पर आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर किराये का मकान छोड़कर भाग गया।
पीड़ित ने बताया जब उसने रामपुर कलां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी तो आरोपी ने 8 नवंबर को मनवा बाजार के पास उसे रोककर अपने भाई व अन्य साथियों के साथ मिलकर मामले में चुप रहने के लिए धमकाया। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।