फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पात्रों को योजनाओं का दिलाया जाएगा लाभ

पात्रों को योजनाओं का दिलाया जाएगा लाभ

Sun, 17 Feb 2019 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
पात्रों को योजनाओं का दिलाया जाएगा लाभ
नवागत डीएम अखिलेश तिवारी ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

सीतापुर। नवागत जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने शनिवार देर शाम को अपना पदभार संभाला लिया है। गृह विभाग में विशेष सचिव तिवारी को यहां स्थानांतरित कर बतौर डीएम भेजा गया है। उन्होंने कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने सरकारी की प्राथमिकता गिनाई।

कहा कि शासन की ओर से संचालित जनकल्याण कारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराया जाएगा। साथ ही जिले में विकास कार्यों को भी रफ्तार दी जाएगी। जिला देवरिया के रहने वाले अखिलेश तिवारी इससे पूर्व वह बाराबंकी के डीएम भी रह चुके हैं। वह सिद्धार्थनगर में बतौर सीडीओ दायित्व निर्वहन कर चुके हैं।
विज्ञापन


चार्ज संभालने के बाद डीएम ने बताया कि गरीबों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें प्राथमिकता पर दिया जाएगा। उनके जीवन स्तर को उठाने के हर संभव प्रयास किया जाएगा। जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुहागिनों को विधवा पेंशन देने के मामले में कार्रवाई की जाएगी। नवागत डीएम को जिले के बारे बहुत कुछ पहले से ही जानकारी है। उन्होंने पूर्व डीएम संजय कुमार के कार्यकाल को उल्लेख करते हुए उस समय हुए वृद्धावस्था पेंशन घोटाले की चर्चा की।


एशिया प्रसिद्ध आंख अस्पताल एवं चहलारी घाट पर बनने वाले पुल की जानकारी ली। जिले की विशालता का उल्लेख करते हुए कहा कि आप लोगों के सुझावों पर विचार करते हुए पारदर्शी ढंग से कार्य किया जाएगा। पूर्व में जो दाग रहे हैं, उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed