{"_id":"5bbba38a867a55284770cd25","slug":"201539023754-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कई लोकेशनों पर होगी %मैं जिंदा हूं’ फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कई लोकेशनों पर होगी %मैं जिंदा हूं’ फिल्म की शूटिंग
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माता-निर्देशक व अभिनेता सतीश कौशिक ने डीएम से की मुलाकात
सीतापुर। हिन्दी सिनेमा जगत में सतीश कौशिक का नाम किसी पहचान का मोहताज नही है। निर्माता-निर्देशक के साथ वह एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सतीश कौशिक एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सोमवार को सीतापुर पहुंचे। डीएम से मुलाकात कर उन्होंने फिल्म व उसकी शूटिंग को लेकर बातचीत की।
बिसवां के एक कॉलेज व कंदुनी गांव के साथ कई लोकेशन पर शूटिंग होनी है। साजन चले ससुराल, राजाजी, क्योंकि मैं झूठ नही बोलता, डबल धमाल तथा देख तमाशा देख सहित दर्जनों सुपरहिट हिन्दी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले निर्माता-निर्देशक व अभिनेता सतीश कौशिक अपनी यूनिट के साथ सोमवार को सीतापुर पहुंचे।
सुबह करीब 11 बजे उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम शीतल वर्मा से मुलाकात की। दरअसल, वे यहां अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘मैं जिंदा हूं’ की शूटिंग के सिलसिले में आए हैं। पूर्व में भ्रमण के दौरान कंदुनी निवासी शरद चौधरी ने उनसे यहां शूटिंग का आग्रह किया था। बिसवां क्षेत्र में कई लोकेशन भी उन्हें पसंद आई थी। उन्हीं लोकेशनों पर वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग करने यहां पहुंचे हैं।