{"_id":"5b7320d742c7921ca832d275","slug":"201534271703-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों समेत तीन ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवतियों समेत तीन ने फांसी लगा जान दी
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली और तंबौर थाना क्षेत्रों की घटना
महोली/तंबौर (सीतापुर)। महोली कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर एक युवती समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, तंबौर थाना क्षेत्र में भी एक युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महोली के ग्राम बगचन निवासी जयकिशन की पुत्री सोनी (22) को परिवारीजनों ने घरेलू कामकाज को लेकर फटकार लगा दी। इस बात से नाराज होकर सोनी घर से चली गई। परिवारीजन उसे तलाशने निकले। इसी बीच गांव के बाहर एक खेत में लगे पेड़ पर परिवारीजनों ने सोनी का शव फंदे पर लटका देखा।
उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। परिवारीजनों ने बताया कि सोनी ने आत्महत्या की है। इधर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुजिया निवासी डोरेलाल (45) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने बताया कि डोरेलाल लंबे समय से बीमार चल रहा था। इसी से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है। तंबौर क्षेत्र के ग्राम कनकारी निवासी राम सहाय की पुत्री सरोजनी देवी (22) मंगलवार की सुबह वह घर से खेतों की तरफ गई थी।
इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आई। परिवारीजन उसे तलाशने निकले, इसी बीच गांव के बाहर एक पेड़ पर उन्हें सरोजनी का शव फंदे पर लटका मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि सरोजनी का बीते एक वर्ष से अपने पति से विवाद चल रहा है। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। परिवारीजनों ने घटना को आत्महत्या बताया है।