{"_id":"5b3bbdf84f1c1b89288b46ae","slug":"201530641912-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर मिलने पर एक शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर मिलने पर एक शिक्षक निलंबित
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने कई विद्यालयों का निरीक्षण कर परखी हकीकत
सीतापुर। बीएसए ने मंगलवार को एलिया विकासखंड के कई विद्यालयों का औचक मुआयना किया। इस दौरान हैंडपंप व एमडीएम की गुणवत्ता खराब पाई। जबकि शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। इस पर एक शिक्षक को निलंबित व एक शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में शिक्षक महेंद्र सिंह सुबह 10 बजे स्कूल पहुंचे। इस पर बीएसए अजय कुमार ने इनको निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापिका भावना गुप्ता ने बिना प्रार्थना पत्र के ही उपस्थित रजिस्टर पर सीएल चढ़ा दिया था।
इस पर इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में चहारदीवारी व विद्युतविहीन मिला। बच्चों की संख्या बेहद कम रही। बच्चों से सवाल जवाब करने पर शिक्षा की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। इस पर सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर अलीरजा में बने एमडीएम को बीएसए ने खुद खाकर चेक किया। इसकी भी गुणवत्ता खराब दिखी। रसोईयों को गुणवत्ता सही करने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि सभी शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
समय से पहले बंद हुए स्कूल तो कहीं नदारद रहे बच्चे
इमलिया सुल्तानपुर। एलिया विकासखंड की प्राइमरी शिक्षा लगातार दूसरे दिन भी बेपटरी रही। कई विद्यालयों में एमडीएम नहीं बना तो कहीं शिक्षक-शिक्षिकाएं गैरहाजिर रहे। जिम्मेदारों ने इसकी हकीकत परखनी भी जरुरी नहीं समझी।
प्राथमिक विद्यालय पचैनापुर में लगातार दूसरे दिन प्रवेश द्वार पर जलभराव बना रहा। विद्यालय में बच्चों की संख्या शून्य रही। प्रधानाध्यापिका वहीदुन्निशा नेे बताया कि एमडीएम बना था। जब उनसे पूछा गया कितने बच्चों ने खाना खाया तो वह इसका जवाब नहीं दे सकी।
स्कूल में शिक्षामित्र अफरोज बानो व रूबी कटारिया अनुपस्थित मिलीं। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय बसेती में प्रधानाध्यापिका कल्पना गुप्ता स्कूल बंद करके निकल गईं। जबकि बीएसए ने दोपहर 12 बजे तक हर हाल में स्कूल संचालित करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बीईओ ने इनका निरीक्षण करना जरुरी नहीं समझा।