{"_id":"5a89b92b4f1c1bef7b8b812d","slug":"201518975275-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसकर किशोरी की मौत
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई में चाय बनाते समय हुआ हादसा
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में गैस रिसाव से भड़की आग में एक किशोरी झुलस गई। वह घर में चाय बना रही थी। परिवारीजनों ने आननफानन झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मिश्रिख के ग्राम बीबीपुर निवासी लतीफ की पुत्री सहिबा (16) शुक्रवार की सुबह चाय बनाने की तैयारी कर रही थी। बताते हैं कि रसोई में रखे सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। साहिबा ने जैसे ही रसोई में माचिस की तीली जलाई। वहां पर गैस फैली होने के कारण आग भड़क गई। इससे साहिबा आग की चपेट में आ गई।
परिवारीजनों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक साहिबा बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिवारीजनों ने आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसका शरीर 90 प्रतिशत तक झुलस चुका था। जिसकी वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।