{"_id":"5a355c754f1c1bb6678c24b5","slug":"201513446517-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट बनकर घर लौटे शिवम का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट बनकर घर लौटे शिवम का जोरदार स्वागत
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट बनकर घर लौटे शिवम का स्वागत
महोली(सीतापुर)। महोली कस्बे के मोहल्ला भटठा निवासी शिवम गुप्ता के लेफ्टिनेंट बनने से घर व मोहल्ले में खुशी की लहर है। शिवम गुप्ता के घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों व मोहल्ले के नागरिकों उसका स्वागत किया।
महोली के भटठा मोहल्ले के निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता के पुत्र शिवम गुप्ता ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज के जरिए देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी में 9 दिसंबर को पासआउट किया। यहां पर डेढ़ वर्ष की मेहनत के बाद उन्हें यह सफलता मिली।
शिवम गुप्ता श्रीनगर में 1 जनवरी 2018 को लेफ्टिनेंट पद पर ज्वाइन करेंगे। शिवम ने सफलता का श्रेय अपने मां शशि गुप्ता व पिता चंद्र प्रकाश गुप्ता को दिया है। उन्होंने बताया कि चाचा रवि गुप्ता ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के जरिए भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
उन्हें देख कर उसके मन में इंडियन आर्मी का हिस्सा बनने का जुनून सवार हुआ था । बाबा बांकेलाल गुप्ता ने इसमें शिवम का सहयोग दिया। शिवम का कहना है कि भारतीय सेना का हिस्सा बनने का यह गौरवपूर्ण पल उसके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।