{"_id":"59c6acd74f1c1b0d6c8b5098","slug":"201506192599-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रम्हदीप होटल की तोड़ी गई बाउंड्रीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रम्हदीप होटल की तोड़ी गई बाउंड्रीवाल
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मदीप होटल में ढहाया अवैध निर्माण
सीतापुर। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को एनएच 24 पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आए एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया।
हालांकि टीम को देख कुछ लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया तो प्रशासन ने मोहलत देकर छोड़ दिया।
सदर एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी ने बताया एनएच 24 पर वैदही वाटिका से मछरेहटा चुंगी चौकी तक अतिक्रमण हटाया गया।
डिवाइडर से रोड़ के दोनो तरफ 24 मीटर तक अतिक्रमण के जद में आए लोगो के प्रतिष्ठान तोड़े गए। इस जद में ब्रह्मदीप होटल की बाउंड्रीवाल भी आ गई।
इस बाउंड्रीवाल को भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में ढहा दिया गया। इसी प्रकार एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चला। इसके अलावा कई प्रतिष्ठान स्वामियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। उन्हें प्रशासन ने मोहलत देकर जल्द ही अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया।