फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   एक होटल सहित दो सैकड़ा को नोटिस

एक होटल सहित दो सैकड़ा को नोटिस

Fri, 04 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक होटल सहित दो सैकड़ा को नोटिस
होटल मालिक समेत दो सौ को रिमाइंडर नोटिस
विज्ञापन

बिना नक्शा निर्माण व अतिक्रमण करने का आरोप
सीतापुर। बिना नक्शा मनमाने ढंग से भवन निर्माण कराने व अतिक्रमण करने पर एक होटल समेत शहर के 200 मकान मालिकों को रिमाइंडर नोटिस जारी किया गया। नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अपना पक्ष न रखने पर इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

मालूम हो कि नगर पालिका के क्षेत्र में मानचित्र पास कराए बगैर किसी भी तरह की कारोबारी अथवा रिहायशी इमारत बनवाए जाने पर रोक है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। शहर के बस स्टेशन के पास स्थित होटल की दूसरी मंजिल पर मानचित्र के मुताबिक निर्माण नहीं कराया गया है। जबकि सामने का हिस्सा नाले पर बना है। इसके अलावा नेशनल हाईवे के किनारे बसे मोहल्ला सत्यम नगर में 22 मकान एम वन लैंड में मानचित्र पास कराए बिना बनवा लिए गए हैं। हालांकि मोहल्ले वालों का कहना है, कि यह जमीन 2021 तक व्यवसायिक क्षेत्र दर्ज है। इस पर मकान निर्माण का नक्सा पास नहीं कराया जा सकता है। इसके अलावा शहर के 177 मकान मालिकों को भी मानचित्र के अनुसार निर्माण न कराने और नाले पर अतिक्रमण के लिए रिमाइंडर नोटिस जारी किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल ने बताया कि लोग मानचित्र तो पास करा लेते हैं, पर निर्माण मानचित्र के अनुसार नहीं कराते हैं। घरों सामने नाले पर भी अतिक्रमण भी कर लेते हैं। पहले भी इन्हें नोटिस जारी किया जा चुका है। अपना पक्ष न रखने पर इन पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed