{"_id":"596d02e04f1c1b68388b471f","slug":"201500316384-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से नहीं खुलता स्कूल, घंटों इंतजार करते बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से नहीं खुलता स्कूल, घंटों इंतजार करते बच्चे
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय से नहीं खुलता स्कूल, घंटों इंतजार करते बच्चे
गोंदलामऊ(सीतापुर)। विकास खंड गोंदलामऊ के खेवटा रामपुर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। यहां दो टीचर तैनात है, लेकिन समय पर एक भी नहीं पहुंचता है।
सोमवार को भी साढ़े नौ बजे विद्यालय नहीं खुला था। यहां पर अध्ययनरत 28 बच्चे उपस्थित होकर गुरु जी के आने का इंतजार कर रहे थे। बच्चों से पूछा गया आप सभी बाहर बैठे हो कोई अध्यापक नहीं आया तो उनका कहना था कि झाऊ लाल गुरू जी तो छुट्टी पर है। विभा मैम को आना है। पता नहीं आज आएंगी कि नहीं। तब तक हम लोग बाहर बैठे रहते हैं। बिभा मैडम की प्रधान व ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो ग्रामीण सुधाकर सुमेर का कहना था कि यहां की शिक्षा पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हम लोगों के बच्चे तो समय पर पहुंच कर गुरुजनों का इंतजार आए दिन किया करते है। लेकिन शिक्षक- शिक्षिकाएं सरकार का हजारों रुपये लेने वाले थोड़ा भी पढ़ाना नहीं चाहते। इस संदर्भ में खंड शिक्षाधिकारी गोंदलामऊ से बात की गयी तो उनका कहना था कि शिक्षक झाऊलाल तो मेडिकल पर है। विभा मैडम को समय से पहुंचाना चाहिए। वहां नहीं हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।