फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   198 students remained absent from the entrance examination

Sitapur News: प्रवेश परीक्षा से गैरहाजिर रहे 198 विद्यार्थी

Mon, 16 Mar 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 16 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
198 students remained absent from the entrance examination
सीतापुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में वर्तमान शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए रविवार को परीक्षा हुई। इसमें 1193 विद्यार्थी शामिल हुए। 198 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक वर्तमान सत्र में प्रवेश होना है। इसके लिए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। कुछ विद्यार्थियों ने ऑफलाइन आवेदन भी किया था। 1391 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। इनके लिए संबंधित विद्यालयों में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश परीक्षा हुई।
विज्ञापन

महमूदाबाद ब्लॉक के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बालिका, मूर्तीजानगर में 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। यहां 70 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी ब्लॉक के सर्वोदय विद्यालय हाजीपुर में 430 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया। 91 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बालिका, रहीमाबाद में 407 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। यहां 37 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। तीनों विद्यालयों में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि मूर्तिजानगर और रहीमाबाद में कक्षा 6 से 9 तक और हाजीपुर में कक्षा 6 और 7 में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 1193 परीक्षार्थी शामिल हुए। 198 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed